Uttarakhand Election 2022: AAP के CM उम्मीदवार होंगे कर्नल अजय कोठियाल - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

Uttarakhand Election 2022: AAP के CM उम्मीदवार होंगे कर्नल अजय कोठियाल

 

हर चुनाव से पहले पार्टी का उम्मीदवार चेहरा सामने आते ही जनता तय कर लेती है कि इस पार्टी को वोट देना है या नहीं। Uttarakhand विधानसभा चुनाव के लिए AAP (आम आदमी पार्टी) ने अपना CM फेस घोषित कर दिया है।

AAP ने कर्नल अजय कोठियाल को CM का चेहरा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। Uttarakhand के देहरादून में CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”अजय कोटियाल को AAP का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। Uttarakhand के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है।”

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”Uttarakhand को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोज़गार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, Uttarakhand दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।”

इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि ”अरविंद केजरीवाल का बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान का दिन है।” उन्होंने कहा कि ”Uttarakhand को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। गंगा नदी में नहाने से सारे पाप धुल जाते हैं।”

CM अरविंद केजरीवाल इससे पहले जब देहरादून आए थे तो उन्होंने Uttarakhand वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, इस बार भी इसी तरह की उम्मीद जताई जा रही थी कि वो कोई बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here