रुला देती है Vikram Batra की लव स्टोरी, शेरशाह को कर रहे लोग पसंद - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

रुला देती है Vikram Batra की लव स्टोरी, शेरशाह को कर रहे लोग पसंद

 

Sidharth Malhotra और Kiara Advani  की फिल्म ‘शेरशाह’ रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ‘शेरशाह’ की कहानी कैप्टन Vikram Batra की जिंदगी पर आधारित है, जो 1999 कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। फिल्म बनाने के दौरान कलाकारों और मेकर्स ने Vikram Batra के परिवार और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं डिंपल चीमा से मुलाकात की, Vikram Batra के भाई विशाल बत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि दर्शकों ने उनके भाई की जिंदगी पर बनी फिल्म को जिस तरह का प्यार दिया है उसकी वह सराहना करते हैं।

विशाल बत्रा ने यह खुलासा किया कि डिंपल और विक्रम ने असल में कभी सगाई नहीं की थी जबकि कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जाता रहा है। विशाल बत्रा ने बताया कि एक तस्वीर में Vikram Batra के साथ खड़ी लड़की को डिंपल बताया जाता है । जबकि वह कोई और है, डिंपल नहीं है।

विक्रम और डिंपल ने शादी की प्लानिंग की थी। विशाल ने आगे कहा कि ‘मुझे याद है उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन से छह दिन पहले डिंपल और मैं साथ में लंच कर रहे थे। मैं किसी काम से दिल्ली जा रहा था तो वह मुझसे मिलने आई थी। उसने मुझसे कहा- “जब विक्रम वापस आ जाएगा तो आप हमारी शादी में नाचोगे ना?” मैंने कहा- “हां बिल्कुल नाचूंगा।“ हम उनकी जल्दी ही शादी करने की सोच रहे थे इसमें कोई शक नहीं है लेकिन मैं फिर से यह दोहराना चाहता हूं कि उनकी सगाई नहीं हुई थी।‘ Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here