18 August – कर्क राशि के जातक आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का रखें ध्यान - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

18 August – कर्क राशि के जातक आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का रखें ध्यान

मेष : इस राशि के जातक किसी न्यायिक मामले में उलझे हुए हैं तो आज स्थितियां आपके पक्ष में आती दिखेंगी। किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने कार्य को सावधानी से करें।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍त रहने वाला रहेगा लेकिन धर्म और आध्यात्म के मामले के अलावा पढ़ाई- लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी उनके कार्यों में रुकावट डालने की साजिश कर सकते हैं लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिलेगी और आप अपने कार्य सफलता से कर लेंगे। आज व्यापारियों को भी ठीकठाक मुनाफा मिलता रहेगा।

कर्क : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच विचार कर चलने वाला है। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है।

सिंह : इस राशि के जातक आज भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे। आज के दिन आपको वो सब कुछ मिलेगा जो आपने सोचा था।

कन्या : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला साबि‍त हो सकता है। सायंकाल के समय माता की सेहत का ध्यान रखें। व्यावसायिक यात्रा आपके लिए मुश्किल भरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से सुखद समाचार मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।

तुला : इस राशि के जातकों का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा। सायंकाल के समय में देव दर्शन के लिए जाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद का किसी बड़े आदमी के सहयोग से समाधान मिलेगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहने वाला है। साथ ही कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है, उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु : इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल में सुधार लाएं, जिससे आपकी मुसीबतें कम होंगी। परिवार और कार्यक्षेत्र में काफी दिनों से बनी हुई असमंजस की स्थिति का अंत होगा और आपके कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

मकर : इस राशि के जातकों के कारोबार में जिस वजह से कार्य रुके हुए थे, वह रुकावट आज खत्म हो जाएगी और रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। किसी प्रियजन से आपको अच्छा उपहार मिलेगा।

कुंभ : इस राशि के जातकों के ननिहाल पक्ष से संबंधों में आज मधुरता आएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखें, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

मीन : इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा कर सकें। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आपको सामाजिक जीवन में काफी फायदा मिलेगा। प्रशासन के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे और जरूरी दस्तावेज भी पूरे होंगे। Read more


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here