कई महीनों बाद Corona के आकड़ों में आज फिर आया उछाल - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, August 18, 2021

कई महीनों बाद Corona के आकड़ों में आज फिर आया उछाल

 

धीमे होते होते एक बार फिर से Corona के मामलों में तेज़ी देखने को मिली है। आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ा जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,178 नए Corona केस आए। वहीं 55 लाख टीके लगाए गए, जबकि इससे एक दिन पहले रिकॉर्ड 88 लाख टीके लगाए गए थे।

भारत में Corona संक्रमण के मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं लेकिन टीकाकरण का आंकड़ा घटा है। एक दिन पहले पांच महीनों में सबसे कम Corona केस सामने आए थे और रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ था। देशभर में पिछले 24 घंटे में 440 Corona संक्रमितों की जान चली गई। 24 घंटे में 37,169 लोग Corona से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2431 एक्टिव केस कम हो गए।

Corona महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 22 लाख 85 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 32 हजार 519 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 14 लाख 85 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में Corona एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3 लाख 67 हजार लोग अभी भी Corona Virus से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here