अपनी पत्नी Sunanda Pushkar की मौत मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद Shashi Tharoor को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें Sunanda Pushkar की मौत मामले में आरोप मुक्त कर दिया है।
पुलिस ने Shashi Tharoor पर पत्नी Sunanda Pushkar को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज का आरोप लगाया था लेकिन कोर्ट में पुलिस इन दोनों ही आरोपों को साबित करने के लिए आरोपपत्र के साथ पुख्ता साक्ष्य पेश नहीं कर पाई। बता दें कि कांग्रेस नेता की पत्नी Sunanda की मौत 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक बड़े होटल में हुई थी। मौत से कुछ दिन पहले Sunanda Pushkar ने आरोप लगाया था कि उनके पति का पाकिस्तान की महिला पत्रकार से संबंध हैं।
बचाव पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने Sunanda Pushkar की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा की तीन अलग-अलग लैबों में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। इसमें मौत के सही कारण का एक भी रिपोर्ट में जिक्र नहीं था। सभी में केवल कयास लगाए गए थे। अदालत ने बचाव पक्ष की दलील और दस्तावेजों के आध्ययन के आधार पर Shashi Tharoor को आरोप मुक्त करने का फैसला सुनाया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने Shashi Tharoor के खिलाफ धारा 307, 498 A के तहत केस दर्ज किया था। उनपर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता से पेश आने का आरोप लगाया गया था। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने 29 सितंबर 2014 को दिल्ली पुलिस को Sunanda Pushkar के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि Sunanda की मौत जहर से हुई है।
कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस सांसद ने अदालत का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं 7.5 साल से इस टॉर्चर और दर्द से गुजर रहा था। अदालत में Shashi Tharoor के वकील ने कहा कि एक विशेष जांच दल ने राजनेता को पूरी तरह दोषमुक्त कर दिया है और ऐसे में उन्हें आरोप मुक्त कर दिया जाना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ किसी भी आरोप को सिद्ध करने के लिए कोई सबूत नहीं है। Read more

No comments:
Post a Comment