वतन से दर बदर हुए Afghanistan के नागरिकों के लिए भारत ने फास्ट ट्रैक E Emergency Visa की सुविधा जारी कर दी है। इस Visa योजना के तहत सभी अफगानी नागरिक इसे अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 6 माह का यह Visa सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया जायेगा।
अभी तक अफगान नागरिकों को E Emergency Visa की सुविधा हासिल नहीं थी। Afghanistan में तालिबान के कब्जे के बाद बदलते हालातों के मद्देनजर भारत ने पहली बार अफगानियो को E Emergency Visa की सुविधा दी है। इस Visa एप्लीकेशन के तहत सभी अफगानी नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इस Visa योजना के तहत 6 महीने का वीजा दिया जायेगा। यह Visa सुरक्षा पहलुओं का ध्यान रखते हुए दिया जायेगा। Visa अवधि समय समय पर बढ़ाई जा सकती है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक Afghanistan के बदलते हालातों पर लगातार निगाह रखी जा रही है और बदलते हालातों के बीच Visa नियमों को और कड़ा या लचीला बनाया जा सकता है। साथ ही वहां से लोगों को लाने के लिए विशेष विमानों को भेजा जा सकता है।
विशेष स्थिति में Visa कभी भी रद्द किया जा सकता है। Afghanistan में बदलते हालातों के मद्देनजर भारत ने वहां अपने सभी इंडियन मिशन खाली कर दिए हैं और वहां तैनात अपना सारा स्टाफ और सुरक्षा में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों को वापस भारत बुला लिया है।
इसके पहले Afghanistan में इंडियन मिशन के जरिए Visa लेने के लिए अफगानियों को भारतीय मिशन तक आना पड़ता था। जहां साक्षात्कार के बाद उन्हें Visa दिए जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत उन लोगों को Visa प्रदान किया जाएगा जो सुरक्षा पहलुओं में खरे उतरेंगे। सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही Afghanistan में रह रहे अफगानी सिखो और वहां के अन्य अल्पसंख्यको के लिए भी इस Visa योजना के तहत विशेष ध्यान देने को कहा गया है। Read more

No comments:
Post a Comment