UP इलेक्शन के लिए BSP ने किया चार प्रवक्ताओं के नाम का ऐलान - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

UP इलेक्शन के लिए BSP ने किया चार प्रवक्ताओं के नाम का ऐलान


 UP इलेक्शन के लिए कोई भी पार्टी कसर नहीं छोड़ रही है। Mayawati  और उनकी पार्टी अब फ़ुल एक्शन में है। BSP ने चार प्रवक्ताओं के नाम का ऐलान कर दिया है। Mayawati  की पार्टी में प्रवक्ता का होना किसी अजूबे से कम नहीं है। पार्टी मे Mayawati  के अलावा किसी को मीडिया में अपनी बात रखने की आज़ादी नहीं रही है।

BSP के राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र को ही कभी कभार पार्टी की तरफ़ से बयान देने की इजाज़त थी। राज्य में घूम घूम कर ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे मिश्र को पार्टी की तरफ़ से मीडिया का हेड बनाया गया है। उनका ब्राह्मण सम्मेलन तीसरे चरण में पहुंच गया है। पहले चरण की शुरूआत अयोध्या से और दूसरे चरण की मथुरा से हुई। ब्राह्मण सम्मेलन के चौथे चरण का श्री गणेश चित्रकूट से होगा।

BSP ने जिन चार नेताओं को प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी दी है उनके नाम हैं- धर्मवीर चौधरी, एम एच खान, सुधीन्द्र भदौरिया और फैजान खान। चौधरी ग़ाज़ियाबाद के रहने वाले हैं और जाट बिरादरी के हैं। फैजान खान युवा हैं और ग़ाज़ीपुर ज़िले के रहने वाले हैं। जबकि एम एच खान और सुधीन्द्र भदौरिया पहले से टीवी न्यूज़ चैनलों में डिबेट में पार्टी की तरफ़ से शामिल होते रहते हैं।

इससे पहले भी पिछले विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने चार प्रवक्ता नियुक्त किए थे। उस समय UP के प्रमुख गृह सचिव रह चुके नेतराम को भी प्रवक्ता बनाया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद सबसे ज़िम्मेदारी छीन ली गई थी। उस समय विधानसभा के चुनाव में BSP की बड़ी हार हुई थी। तब 14 सालों के बाद यूपी में BJP की सत्ता में वापसी हुई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में Mayawati  ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। BSP की सीटें ज़ीरो से दस हो गई लेकिन समाजवादी पार्टी की सीटें पांच ही रह गईं। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here