17 August – जानें किस राशि के जातकों को आज क़र्ज़ से मिलेगी राहत - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, August 16, 2021

17 August – जानें किस राशि के जातकों को आज क़र्ज़ से मिलेगी राहत

 

मेष : इस राशि के जातकों को आज ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके ऊपर उनकी बातों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वृष : इस राशि के जातक आज अपने काम को पूरे उत्‍साह के साथ पूरा करेंगे। दिन आपके लिए काफी अच्‍छा बीतेगा। आज कई कार्य एकसाथ आ जाने की वजह से भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी।

मिथुन : इस राशि के जातकों के आज कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपके कार्यों में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता है।कर्क : इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आप नया कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से पहले सुरक्षा के इंतजाम कर लें।

सिंह : इस राशि के जातकों को आज कर्जों से राहत मिलेगी और कोष में भी वृद्धि होगी। भूमि में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज मित्रों के साथ बिताया समय मानसिक शांति देगा। व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा और नए अवसरों का फायदा उठाकर विस्तार की योजना बनाएंगे।

तुला : इस राशि के जातक आज परिवार और रोजगार को ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें अन्यथा एक काम को सही करने के चलते दूसरा काम खराब हो सकता है। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होगा। लव लाइफ में नया अध्याय जुड़ेगा और निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारी सहयोग करते नजर आएंगे, जिससे आपका कार्य समय पर पूरा होगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों को पूरा करेंगे तो आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

धनु : इस राशि के जातक ध्यान दें कि परिवार में अगर आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट करेंगे और कुछ भविष्य के लिए निर्णय भी लेंगे। लव लाइफ में नवीनता आएगी।

मकर : इस राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में आज परिस्थितियां सुधरने लगेंगी और एक-एक करके आपके सभी कार्य आसानी से बनते जाएंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कई कार्य बनते नजर आएंगे।

कुंभ : इस राशि के जातकों का आज मूड सुबह से अच्छा रहेगा। हालांकि भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में दिनभर भागदौड़ करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन : इस राशि के छात्रों को भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी और विवाह के अच्छे प्रस्तावों पर बातचीत पूरी होती नजर आएगी। Read more 



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here