हम सभी अपनी Skin को लेकर बहुत सतर्कता बरतते हैं, कभी कुछ करते है तो कभी कुछ। ऐसे में अगर हमारी Skin धुप में जाने से झुलस गई हो या फिर स्किन से ग्लो ख़त्म हो गया है तो बिल्कुल ना घबराए बस अपनाये ये टिप्स और पाएं नेचुरल ग्लो।
1– एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल आपकी Skin के लिए बहुत फायदेमंद है इसे हर रोज सोने से पहले अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और अगली सुबह ठंडे पानी से धो लें ऐसा रोजाना करने से आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
2– टमाटर: टमाटर भी आपकी स्क्नि को निखारने में काफी मदद कारी है। टमाटर को मैश करके इसका पेस्ट बनाकर चहरे पर हलके हाथों से अच्छे से लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह पेस्ट आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं और आप यकीन करें ऐसा करने से आप को फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
3– बेसन: बेसन भी आपके स्किन को ग्लोइंग बनाने में बहुत मदद करेगा तीन स्पून बेसन में चुटकी भर हल्दी, एक स्पून ओलिव ऑयल और नींबू का रस मिला कर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे अच्छे से अपने चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर इसे अच्छे से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं इससे आपका चेहरा बिलकुल निखर जायगा और चमक जायेगा। Read more

No comments:
Post a Comment