अमेरिकी विमान C -17 में भारत की लोकल Train जैसे हालात - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

अमेरिकी विमान C -17 में भारत की लोकल Train जैसे हालात


 Afghanistan में Taliban ने जब से कब्ज़ा किया है तभी से काबुल एयरपोर्ट पर वहां से भागने वाले लोगों की भीड़ लग गई है। साथ ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें से 2 आदमी निचे गिरते हुए नज़र आ रहे हैं तो अब एक और तस्वीर आई है जिससे साफ़ नज़र आ रहा कि वहां के क्या हालात हैं। यह तस्वीर अमेरिकी वायुसेना के C-17 विमान की है। इस विमान में यात्रियों की जो भीड़ दिखी, वह भारत की लोकल ट्रेन से भी ज्यादा है।

इस अमेरिकी कार्गो में करीब 640 अफगानी नागरिक भरे हुए दिख रहे हैं, जबकि इस विमान में 150 सैनिक सफर कर सकते हैं या फिर 77 हजार 565 किलोग्राम माल ही भरा जा सकता है। इतने आदमी होने के बाद भी यूएस एयरफोर्स के सी-17 विमान के क्रू ने भीड़ से भरे होने के बाद भी विमान को ले जाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक अमेरिका ने दो C-17 कार्गो जेट Afghanistan की राजधानी काबुल भेजे हैं। आने वाले हफ्तों में अमेरिका ऐसे और विमान भेजकर अपने सैनिकों और कर्मचारियों को वापस लाने की तैयारी में है।

सोमवार को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में साफ दिखा कि हवा में उड़ते अमेरिका मिलिट्री एयरक्राफ्ट से गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देश छोड़ने के लिए ये लोग मिलिट्री प्लेन के टायरों के बीच में खड़े हो गए थे। काबुल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के बाद जैसे ही प्लेन हवा में पहुंचा, ये लोग एक-एक कर नीचे गिरने लगे। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here