रूस कर रहा है Taliban की तारीफ,कहा -पहले से ज़्यादा सेफ काबुल - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

रूस कर रहा है Taliban की तारीफ,कहा -पहले से ज़्यादा सेफ काबुल


 Afghanistan में Taliban के कब्जे के बाद अफरा तफरी मची हुई है इसी बीच Afghanistan में तैनात रूसी राजदूत दिमित्री ज़िरनोव ने Taliban कि तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामी समूह ने पहले 24 घंटों में काबुल को पहले अधिकारियों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित बना दिया है।

ज़िरनोव ने कहा, “स्थिति शांतिपूर्ण और अच्छी है और शहर में सब कुछ शांत हो गया है। काबुल में स्थिति अशरफ गनी की तुलना में अब काफी बेहतर है।” बता दें कि रविवार को अशरफ गनी Afghanistan छोड़कर भाग गए। Taliban ने सिर्फ 22 दिनों में ही काबुल पर कब्जा कर लिया हैं।

अफगान राष्ट्रपति ने दलील दी कि उन्होंने देश को खून-खराबे से बचाने के लिए देश छोड़ा है लेकिन अभी भी किसी को ये नहीं पता है की वो कहां है। काबुल में रूसी दूतावास ने सोमवार को आरोप लगाया कि गनी काबुल से चार कारों और नकदी से भरा एक हेलीकॉप्टर लेकर भाग गए।

Afghanistan पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष प्रतिनिधि, ज़मीर काबुलोव ने सोमवार को कहा कि काबुल से गनी का भाग जाना बेहद शर्मनाक हैं। ज़िरनोव ने कहा कि शुरू में Taliban बिना हथियार के काबुल पहुंचा फिर उसने सरकार और अमेरिकी बलों को अपने हथियार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बाद में Taliban के हथियारबंद लड़ाके काबुल पहुँचे। रूसी राजदूत ने कहा Taliban ने पहले के समझौतों के तहत रूसी राजनयिकों की रक्षा करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि लड़कियां स्कूल जा रही हैं। काबुल में स्कूलों ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here