विवादों में घिरे Ashraf Ghani ने कहा, सिर्फ एक जोड़ी कपड़ों में छोड़ा Afghanistan - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 19, 2021

विवादों में घिरे Ashraf Ghani ने कहा, सिर्फ एक जोड़ी कपड़ों में छोड़ा Afghanistan

 

जब से Afghanistan पर तालिबान का कब्ज़ा हुआ है तभी से Ashraf Ghani विवादों में आ गए हैं। Afghanistan से भागे पूर्व राष्ट्रपति Ashraf Ghani ने पैसे लेकर देश से भागने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी कि वो सिर्फ एक जोड़े कपड़े में Afghanistan से निकले हैं।

Ashraf Ghani का ये बयान एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सामने आया है। बता दें कि Afghanistan से निकलने के बाद Ashraf Ghani ने संयुक्त अरब अमीरात में पनाह ली है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने Ashraf Ghani और उनके परिवार की मौजूदगी की खबर पर मुहर लगाई है। यूएई सरकार के मुताबिक गनी और उनके परिवार को मानवीय आधार पर शरण दी गई।

वीडियो संदेश में Ashraf Ghani  ने कहा, ‘मेरा देश से भागने और अपने वतन को यूं छोड़ देने का इरादा नहीं था। मैं खून-खराबा रोकने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में हूं। मैं अभी भी Afghanistan वापस लौटने के रास्ते तलाश रहा हूं। मैं न्याय, अफगानी संप्रभुता और सही मायने में इस्लामिक मूल्यों को बहाल करने की लड़ाई लड़ता रहूंगा।’

तालिबान राज लौटने के बाद आज आम अफगानी अपने नेता को यूं भागते देख गुस्से में है। अमेरिका तक ने भी कह दिया है कि Afghanistan के मौजूदा हालात के लिए ऐसे नेता जिम्मेदार हैं, जो मुश्किल वक्त में भाग निकले। साफ है कि Ashraf Ghani की सफाई ना तो Afghanistan की जनता के गले उतरेगी, ना ही विश्व बिरादरी को रास आएगी। तालिबान के क्रूर कदमों के आगे अफगानिस्तान की जनता को बेबस छोड़ देने वाले Ashraf Ghani को इतिहास एक भगोड़े नेता के तौर पर ही याद रखेगा।

Ashraf Ghani देश छोड़कर भागने के पीछे चाहें जो दलीलें दें, लेकिन हकीकत यही है कि अब Afghanistan के हालात बदल चुके हैं। असल सवाल तो ये है कि वो किस हैसियत से Afghanistan लौटेंगे, क्योंकि Afghanistan के उपराष्‍ट्रपति अमरुल्‍ला सालेह ने खुद को नया राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। तजाकिस्तान में अफगानी दूतावास के भीतर Ashraf Ghani की जगह उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह की तस्वीर लगा दी गई है। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here