Bollywood एक्टर Vicky Kaushal के साथ सगाई की ख़बरों पर Katrina Kaif ने पहले तो कोई बात नहीं की थी लेकिन अब ख़बरों को तूल पकड़ता देख Katrina Kaif को सफाई देनी पड़ी है।
हर कोई ये जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि Katrina Kaif शादी कब करने जा रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि वो Vicky Kaushal को डेट कर रही हैं और इन दिनों दोनों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने सगाई कर ली है। वहीं अब कैटरीना की टीम ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
ये तो सभी जानते हैं कि Katrina Kaif ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश की है लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाती है। अक्सर उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ ना कुछ अफवाहें सुनने को मिल ही जाती है। वहीं Vicky Kaushal ने साल 2019 में, ये बताया था कि वो सिंगल है और मिंगल होने के लिए तैयार है। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि Katrina Kaif और Vicky Kaushal को एक-दूसरे में प्यार मिल गया है।
ख़बरों के मुताबिक के मुताबिक Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने एक सीक्रेट सगाई कर ली है। जैसे ही ये खबर मीडिया को मिली तो इंटरनेट पर भी आग की तरह फैल गई। जबकि ना Katrina Kaif और ना ही विक्की ने अभी इस पर कोई जानकारी दी है लेकिन हाल ही में Katrina Kaif की टीम ने इस पर खुल कर बात की है। बता दें कि एक इंटरव्यू में Katrina की टीम के प्रवक्ता ने इस पूरी अफवाह का खंडन किया और खुलासा किया कि कोई रोका नहीं हुआ है और जल्द ही Katrina Kaif टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना होने वाली हैं। Read more

No comments:
Post a Comment