Tortoise तो आपने कई बार देखें होंगे। बहुत सारे लोग तो इन्हें घर में पालते भी हैं लेकिन क्या कभी आपने पीले रंग का Tortoise देखा है…? देबाशीष शर्मा नाम के एक Indian Forest Service के अधिकारी ने इस कछुए की तस्वीर शेयर की।
देबाशीष शर्मा का कहना है कि यह शायद ही कभी होने वाले फ्लैपशेल Tortoise का एक प्रकार है। उनका कहना है कि यह एक अल्बिनो प्रकार का कछुआ है जिसका अजीब पीला रंग टाइरोसिन वर्णक की अनुपस्थिति के कारण या तो कुछ जेनेटिक म्यूटेशन या जन्मजात विकार के चलते हो सकता है।
कुछ ऐसे Tortoise भी होते हैं जिनकी पीली गर्दन होती है और बाकी शरीर मटमैला सा होता है। हालांकि दवाओं और खाने के लिए इन कछुओं की तस्करी की जाती है जिस वजह से ये लुप्त होने की कगार पर हैं। कुछ कछुओं की गर्दन का निचला हिस्सा पीले रंग का होता है लेकिन पूरे पीले रंग का Tortoise पहली बार देखा गया है। Read more


No comments:
Post a Comment