Tokyo Olympics: ईरान के पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 6, 2021

Tokyo Olympics: ईरान के पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

 

Tokyo Olympic में भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कुश्ती में स्टार रेसलर Bajrang Punia सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल मुकाबला आज दोपहर में होगा।

Tokyo Olympic में भारत के लिए आज (6 अगस्त) का दिन निराशाजनक रहा। महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उसका ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। वहीं, महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में सीमा बिस्ला हार गईं। जबकि पहलवान Bajrang Punia ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह पदक के दावेदार हैं। बता दें कि भारत की झोली में अब तक पांच पदक आ चुके हैं। अब बजरंग से देश को पदक की आस है।

Bajrang Punia ने 65 किग्रा भार वर्ग में ईरान के घियासी चेका मुर्तजा को 2-1 से पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। Bajrang को फाइनल में जगह बनाने के लिए अजरबैजान के अलीयेव हाजी से भिड़ना होगा। अलीयेव तीन बार के विश्व चैंपियन और रियो खेलों के कांस्य विजेता हैं। बजरंग ने इससे पहले किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। अगर मैच की बात करें तो पहले दौर में ईरान के पहलवान ने एक अंक हासिल करते हुए Bajrang Punia पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं, Bajrang Punia ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली और मैच जीत लिया। Read more


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here