कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं Prashant Kishor! - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 29, 2021

कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं Prashant Kishor!

 

चुनाव से पहले कब क्या हो जाए ये कह पाना मुश्किल काम है। इन दिनों Prashant Kishor को लेकर सबके दिमाग में कई तरह के सवाल घूम रहे हैं। कांग्रेस चुनावी रणनीतिकार Prashant Kishor को अपने दल में शामिल करना चाहती है?  क्या खुद Prashant Kishor भारत की सबसे पुरानी पार्टी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने के मूड में हैं? इन सवालों का जवाब खुद Prashant Kishor या कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकातों और एक अहम बैठक के बाद सियासी गलियारों में Prashant Kishor के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बताया तो यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी ने एक बैठक कर Prashant Kishor को कांग्रेस में शामिल करने के लिए पार्टी नेताओं से राय मांगी है।

नाम न छापने की शर्त पर इस मामले से जुड़े तीन लोगों ने कहा कि इस मुद्दे पर 22 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में चर्चा की गई थी और इसमें एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ और अंबिका सोनी सहित पार्टी के लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं ने भाग लिया था। अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो Prashant Kishor महासचिव (अभियान प्रबंधन) के रूप में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

वहीं, Prashant Kishor  ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि 15 जुलाई को एचटी ने प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के साथ किशोर की मुलाकात और राष्ट्रीय पार्टी को आकार देने में उनकी संभावित भूमिका की सूचना दी थी। प्रशांत किशोर द्वारा दिए गए प्रस्तावों में से एक यह है कि राहुल गांधी को नए कांग्रेस संसदीय बोर्ड का नेतृत्व करना चाहिए। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here