Tokyo Olympics : बैडमिंटन में PV Sindhu पर टिकी सबकी निगाहें, बढ़ी गोल्ड की उम्मीद - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 29, 2021

Tokyo Olympics : बैडमिंटन में PV Sindhu पर टिकी सबकी निगाहें, बढ़ी गोल्ड की उम्मीद

 

Tokyo Olympics में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन स्टार PV Sindhu महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

Tokyo Olympics में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu का शानदार सफर जारी है। Sindhu ने आज डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराकर मेडल की राह में एक कदम और बढ़ा दिया है। आज खेले गए महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में Sindhu बेहतरीन फॉर्म में नजर आई और उन्होंने अपनी विरोधी ब्लिचफेल्ट को इस मुकाबले में कोई मौका नहीं दिया।

Tokyo Olympics में Sindhu शानदार फॉर्म में नजर आ रहीं हैं और इस बार पूरे देश को उनसे गोल्ड लाने की उम्मीद है। PV Sindhu  ने पहले गेम में से ही इस मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और अपने ताकतवर स्मैश और कंट्रोल के दम पर 11-6 से बढ़त बना ली। इसके बाद मिया ने वापसी करते हुए सिंधु को चुनौती देने की कोशिश की लेकिन अंत में Sindhu के कौशल और आक्रामक तेवर के आगे ये काफी साबित नहीं हुआ और PV Sindhu ने पहला गेम 21-15 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी Sindhu ने डेनमार्क की खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए और उनपर लगातार दबाव बनाए रखा।

पहले गेम की ही तरह Sindhu दूसरे गेम की शुरुआत में भी 11-6 से आगे हो गई और अंत में 21-13 से रॉउंड ऑफ 16 का मुकाबला अपने नाम कर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट Sindhu ने भारत के लिए मेडल जीतने की उम्मीद को और बढ़ा दिया है। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here