Vaccine की दोनों डोज़ लेने वालों में भी अब दिख रहे हैं Corona के लक्षण - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 29, 2021

Vaccine की दोनों डोज़ लेने वालों में भी अब दिख रहे हैं Corona के लक्षण

 

Corona Vaccine की दोनों डोज़ लेने के बाद हर इंसान ये सोच रहा है कि अब वो Corona virus को मात देने में सक्षम है लेकिन ऐसा नहीं है। अब एक नई स्टडी में पता चला है कि Corona Vaccine लगवाने वालों में भी Corona के समान लक्षण दिख रहे हैं।

दुनियाभर के देशों में Corona virus महामारी को खत्म करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन चल रहा है। जैसे-जैसे Corona के नए वेरिएंट्स आते रहे, वैसे-वैसे इसके संक्रमण के लक्षण में भी बदलाव देखने को मिला। लंदन में हुई नई स्टडी में पता चला है कि Vaccine की दो डोज ले चुके लोग अभी भी लगातार खांसी, बुखार और सूंघने में कमी जैसे लक्षणों से जूझ रहे हैं।

रिसर्चर्स के मुताबिक, ‘टीका लगाने वाले लोग उसी तरह के लक्षणों का अनुभव करते हैं, जैसा बिना वैक्सीनेट वाले लोग कर रहे हैं। हालांकि, वैक्सीनेट हो चुके लोगों में ऐसे लक्षण बहुत हल्के या छोटे हैं।’ रिपोर्ट में इन्फेक्टेड लोगों ने एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से अपने Covid लक्षणों की सूचना दी है। निष्कर्षों के अनुसार, Corona के लक्षण स्पष्ट रूप से बदल गए हैं। डेल्टा वेरिएंट इसका कारण हो सकता है, जो यूके में अब तक 99% संक्रमणों के लिए जिम्मेदार है।

स्टडी के मुताबिक जिन लोगों को Vaccine लगाया गया है, उनके छींकने को Corona Virus के लक्षण के रूप में रिपोर्ट किया जा रहा है। किंग्स कॉलेज लंदन (केसीएल) के शोधकर्ताओं के अनुसार जिन लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उनमें छींकने, बुखार और एलर्जी जैसे लक्षण दिखने की बहुत अधिक संभावना है। हालांकि, जिन लोगों को पहले से ही Vaccine लग चुका था, उन्होंने कम समय में हल्के लक्षणों की सूचना दी। इसका मतलब साफ है कि अब Vaccine लगाए गए लोग भी Corona Virus से संक्रमित हो सकते हैं।

रिसर्च का ताजा डेटा इस बात की भी पुष्टि करता है कि इन लोगों में आमतौर पर हल्के लक्षण होते हैं और यह टीकाकरण गंभीर, यहां तक कि जानलेवा Corona Virus को रोकते हैं।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि छींकना वायरस फैलाने का एक ‘महत्वपूर्ण कारक’ है। लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सार्वजनिक जगहों छींककर ड्रॉपलेट्स न फैलाएं। साथ ही जितना हो सके अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें, जब तक कि आप अच्छे से हाथ साफ न कर लें। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here