Tokyo Olympics में Mirabai Chanu ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 24, 2021

Tokyo Olympics में Mirabai Chanu ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक


 Mirabai Chanu ने Olympic खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया। चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है।

Tokyo Olympics 2020 में भारत की वेटलिफ्टर Mirabai Chanu ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 49 किग्रा में रजत पदक हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग में ये दूसरी बार जब भारत ने ओलंपिक में मेडल जीता है। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी Olympic 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

Mirabai Chanu 2017 में वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (48 किलो) की चैंपियन बनी थीं। उन्होंने इस साल अप्रैल में 86 किलो स्नैच और वर्ल्ड रेकॉर्ड 119 किलो वजन उठाकर खिताब जीता था। उन्होंने कुल 205 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बता दें कि चानू के 2016 के रियो Olympic निराशाजनक रहा था। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया। उन्होंने 2017 में World Championship और 2018 में कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीता था। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here