Salman Khan होस्ट नहीं करेंगे Bigg Boss, जानें वजह - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 24, 2021

Salman Khan होस्ट नहीं करेंगे Bigg Boss, जानें वजह


 कई सालों से आप लोग Salman Khan को Bigg Boss का शो होस्ट करते देख रहे हैं लेकिन इस बार शो में थोड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इस बार शो टीवी पर दिखाए जाने से छह हफ्ते पहले से OTT पर स्ट्रीम होगा। हाल ही में एक प्रोमो के जरिए मेकर्स ने इसका ऐलान किया।

Bigg Boss का इस बार का सीजन काफी अलग होने वाला है। इस बीच लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि OTT पर इसे कौन होस्ट करेगा। बता दें कि ‘Bigg Boss OTT’  के बारे में शुरुआत में ही खबरें आ गई थीं कि सलमान खान इसे होस्ट नहीं करेंगे। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला के नाम की चर्चा चल पड़ी। यह भी कहा गया कि सिद्धार्थ के साथ शहनाज गिल मिलकर शो को होस्ट करेंगे लेकिन अब यह खुलासा हो गया है कि OTT पर कौन शो को होस्ट करता नजर आएगा।

‘Bigg Boss OTT’ का पहला प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया। प्रोमो में सलमान खान, दर्शकों को चेतावनी देते दिख रहे हैं कि इस बार ये सीजन सबसे ज्यादा पागलपन और सनसनी से भरा होने वाला है। उन्होंने कहा है कि इस बार जनता फैक्टर ओवर द टॉप होगा। जिसमें आम आदमी को खास पावर्स दी जाएगी। बता दें कि ‘Bigg Boss OTT’ पर इसकी होस्टिंग की जिम्मेदारी फिल्ममेकर करण जौहर को दी गई है। करण अपने शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर पहले ही चर्चा में रहे हैं। उनका यह शो काफी कामयाब रहा है। OTT Platform Voot ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। ‘Bigg Boss OTT’ आठ अगस्त से वूट पर दिखाया जाएगा।

‘Bigg Boss OTT’ में कई जाने-पहचाने कलाकार शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार ‘जनता फैक्टर’ द्वारा कॉमन मैन यानी कि आम आदमी को ‘Bigg Boss OTT’ के ‘अनकॉमन पावर्स’ दिए जा रहे हैं। इसके जरिए अपनी पसंद के प्रतिभागियों को चुनने, उन्हें शो में बनाए रखने, टास्क देने और उन्हें शो से बाहर निकालने की ताकत भी मिलेगी। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here