Corona पॉजिटिव युवक ने बुर्का पहन कर किया हवाई सफर, जानें फिर क्या हुआ - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 22, 2021

Corona पॉजिटिव युवक ने बुर्का पहन कर किया हवाई सफर, जानें फिर क्या हुआ

 

इस वक़्त सभी लोग Corona virus से बचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद के साथ साथ दूसरों की ज़िंदगी भी ख़तरे में डाल रहे हैं। इंडोनेशिया में एक Corona पीड़ित शख्स ने यात्रा करने के लिए हैरान कर देने वाला रास्ता खोजा। दरअसल, इस शख्स ने सर से पैर तक अपने आपको बुर्के में ढंका और फिर अपनी पत्नी के नाम से जकार्ता से टरनेट की डोमेस्टिक फ्लाइट में सफर किया।

Corona पॉजिटिव इस शख्स का नाम जाहिर नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन उसकी पत्नी संक्रमित नहीं थी। इसलिए उसने नकाब पहन अपनी पत्नी की आईडी और Covid-19 नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर सफर करने की तरकीब निकाली।

एक फ्लाइट अटेंडेंट ने इस शख्स को विमान के बाथरूम में जाकर बुर्के की जगह पुरुषों के कपड़े पहनकर बाहर आते देखा। फ्लाइट अटेंडेंट ने ही टरनेट एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस मामले के बारे में सूचित किया और फिर विमान के लैंड होते ही इस शख्स को पकड़ लिया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद हेल्थ ऑफिसर ने इस शख्स की फिर से RT-PCR जांच की और वह दोबारा Corona संक्रमित पाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शख्स को पीपीई किट पहनाकर एंबुलेंस से एयरपोर्ट से बाहर किया। शख्स को टरनेट सिटी में उसके घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है जहां वह Covid Task Force अफसरों की निगरानी में है। युवक के Corona नेगेटिव हो जाने के बाद स्थानीय पुलिस उसपर मुकदमा दर्ज करेगी। बता दें कि इंडोनेशिया में Corona संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here