Arbi Ke Patte से बनाएं लंच के लिए खास डिश - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 24, 2021

Arbi Ke Patte से बनाएं लंच के लिए खास डिश

 

Arbi की सब्ज़ी तो आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन आपने अभी तक Arbi Ke Patte की सब्ज़ी नहीं बनाई है तो इस बार लंच में इस डिश को ज़रूर ट्राई कीजिए। रोज़ाना की सब्जियों या दाल से अलग अगर आपका मन कोई स्पेशल सब्जी खाने का कर रहा है, तो भी आप Arbi Ke Patto की मसालेदार सब्जी बना सकते हैं।

सामग्री

  • ताजा Arbi Ke Patte – 3-4
  • बेसन
  • लाल मिर्च – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-आधा चम्मच
  • हींग – 2 चुटकी
  • सौंफ -2 चम्मच
  • तिल्ली -2 चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल
  • नींबू का रस
  • बारीक कटा हरा धनिया

इस तरह बनाएं Arbi Ke Patte की सब्ज़ी

  1. सबसे पहले Arbi Ke Patte को अच्छे से नमक के पानी से धो लें।
  2. इसके बाद बेसन घोल लें और इसमें लाल मिर्च, सौंफ, तिल्ली और हींग और नमक मिलाकर पेस्ट बना लें।
  3. बेसन के इस घोल को अरबी के पत्तों के एक तरफ लगाएं और दूसरी तरफ से रोल कर लें।
  4. अब बेसन के घोल में से थोड़ा-सा बेसन हाथ में लेकर पत्तों के सीधी तरफ लगाएं और रोल करें।
  5. इसके बाद भाप में इन पत्तों को पकाएं। दोनों तरफ से अच्छे से पक जाने के बाद पत्तों को एक थाली में निकाल लें और ठंडे होने पर उनके छोटे टुकड़े कर लें।
  6. अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें राई-जीरे, हींग, तिल्ली और सौंफ डालकर पत्तों को डाल कर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here