आज CISCE 10वीं और ICSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी cisce.org व results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब बोर्ड ने ICSE और ISC के विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया है। 2020 में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी तालाबंदी लागू की गई थी, तो तत्कालीन चल रही बोर्ड परीक्षाओं के कई प्रश्नपत्रों को रोकना पड़ा था। वहीं इस वर्ष भी Corona महामारी की दूसरी लहर की वजह से ISCE और ISC के परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया।
CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) ने तय समय के मुताबिक शनिवार दोपहर 3 बजे परिणाम घोषित किए। ICSE में 99.98 % और ISC में 99.76 फीसदी स्टूडेंटस पास हुए। ICSE में लड़के और लड़कियों दोनों का रिजल्ट 99.98 % रहा। जबकि ISC में लड़के 99.86 फीसदी और लड़कियां 99.66 फीसदी पास हुईं। इस वर्ष ICSE परीक्षा में 219,499 और ISC में 94,011 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इस वर्ष Corona के चलते आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दीं गई थीं। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का परिणाम जारी करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला जारी किया गया था। CISCE ने कहा है कि इस वर्ष आंसर शीट की रीचेकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। Read more


No comments:
Post a Comment