Noida में साइबर ठग बिना तोड़े, बिना उखाड़े खाली कर रहे हैं ‘ATM’ - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 24, 2021

Noida में साइबर ठग बिना तोड़े, बिना उखाड़े खाली कर रहे हैं ‘ATM’


 आप ऐसा सोच रहे हैं कि अगर आपका ATM कार्ड आपके पास रखा हुआ है तो आपका पैसा महफूज़ है तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद ज़रूरी है। दरअसल NOIDA में ठग इतने शातिर ढंग से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं कि, लोगों को जबतक समझ आता है तबतक ये ठग बैंक खाते से पूरा पैसा उड़ा चुके होते हैं। इतना ही नहीं इन ठगों की नजर अब बैंक के ATM पर भी है।

ये ठग बिना ATM में तोड़फोड़ किए एक सॉफ्टवेयर के जरिए बैंक के ATM को खाली कर दे रहे हैं। बता दें कि NOIDA में साइबर ठगों की नजर बैंक के ATM और आम जनता के खातों पर है। यही वजह है कि लोगों को झांसे में लेकर खातों से लाखों रुपये मिनटों में उड़ा ले रहे हैं। ये ठग यही नहीं रुक रहे। इनका दूसरा टारगेट बैंको के ATM हैं, जिनको बिना तोड़े, बिना उखाड़े ATM से पूरा पैसा निकाल ले रहे हैं। ठगों के इन कारनामों से NOIDA पुलिस भी परेशान है।

इन ठगों ने हाल ही में NOIDA के सेक्टर 49 की रहने वाली महिला से बातों बातों में OTP लेकर UPI के जरिए उसके खाते से करीब 5:40 लाख रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत उस महिला ने पुलिस में की, लेकिन अभी तक उन ठगों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

सेक्टर अट्ठारह के एक बैंक मैनेजर ने NOIDA के सेक्टर 20 थाने में लिखित शिकायत दी कि उनके कई ATM उसे करीब 17 लाख से अधिक रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की। एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय से साइबर ठगों के बारे में जानने की कोशिश की, तो उन्होंने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें साइबर ठगों ने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें ATM से पैसे निकाले हैं, लेकिन वे किस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, ATM से पैसा निकालने की क्या टेक्निक है, इस बारे में पुलिस और Cyber Team जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही ये ठग पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इसके अलावा इन ठगों ने NOIDA सेक्टर 18, सेक्टर 65 इलाकों के ATM को अपना निशाना बनाया है और ATM से आसानी से पैसा निकाल कर गायब हो गए लेकिन जब पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामले की जांच की तो पता चला कि बैंक को बिना तोड़े बिना उखाड़े ATM से पैसा निकाल लिया गया है, लेकिन जब Cyber Team के एक्सपर्ट ATM मशीन पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बताया कि ATM से पैसा सॉफ्टवेयर के जरिए निकाला गया है, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

Cyber Team की शुरुआती जांच में पता चला है कि, बदमाश आजकल मालवेयर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ATM से पैसा निकाल रहे हैं। फिलहाल NOIDA पुलिस और Cyber Crime Team की नजर इन साइबर ठगों के हर एक मूवमेंट पर है और उम्मीद है कि जल्द ये ठग किसी वारदात को अंजाम देते हुए पकड़े जाएंगे।

NOIDA पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि, वो ऑन लाइन बैंकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें। कभी भी अपने बैंक खाते की डिटेल किसी को भी ना दें और ना ही मोबाइल पे आया ओटीपी नंबर किसी के पूछने पर बताएं। अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर आपसे आपकी डिटेल मांग रहा है तो भी कतई ना बताएं, क्योंकि बैंक कभी किसी की डिटेल फोन पर नहीं पूछता। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here