मेष : इस राशि के जातकों को आज जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब रह सकता है। धन का व्यय हो सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। मनोबल ऊंचा होगा।
वृष : इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। बेकार की चिंता न करें।
मिथुन : इस राशि के जातकों को आज संतुलित प्रयासों का प्रतिफल अब नजर आएगा। धन का व्यय हो सकता है। निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी। लापरवाही से बचें। उधार से बचें। प्रेम में विवाह की परिणीति के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।
कर्क : इस राशि के जातक आज गलतियों से बचें। आगे अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। दिन सामान्य रहेगा। धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। गरीबों में अन्न का दान करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सभी का सहयोग पाने में सफल होंगे। अहसहजता स्वत: दूर होगी। आर्थिक मामले सकारात्मक होंगे।
कन्या : इस राशि के जातक आज माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सकारात्मकता उत्तरोत्तर बढ़त रहेगी। उन्नति होगी। धन का आगमन होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है।
तुला : इस राशि के जातकों को आज धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। स्वस्थ खानपान के चलते सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी भी दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
वृश्चिक : इस राशि के ऐसे जातक जिनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है तो उनको अपनी तबियत का ध्यान रखना होगा, इन्फेक्शन हो सकता है। ननिहाल से आज कोई दुखद समाचार आ सकता है। सीनियर्स आपकी मदद को तैयार रहेंगे। हालाँकि फिर भी आप थोड़े सावधान रहें और ज़्यादा बातचीत पर ध्यान न दें।
धनु : इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को आज पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इस साल आप बिजनेस में नए जोखिम न लें। ध्यान रखें कि किसी को उधार पैसा न दें। व्यापार की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा परंतु व्यापार में साझेदारी है और पार्टनर के साथ आपकी बन नहीं रही है तो आपको इस समस्या का समाधान निकालना होगा।
मकर : इस राशि के जातकों में आज पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद की स्थितियां बनेगी, जो बाद में किसी के हस्तक्षेप से खत्म भी हो जाएगी। लाइफ पार्टनर आपकी केयर करेगा और भावनाओं को भी समझेगा। दाम्पत्य जीवन में जो गलतफहमियां थी वो भी आज दूर हो सकती हैं।
कुंभ : इस राशि के नए बिज़नेस की शुरुआत करने वाले जातकों को आज फिलहाल थोड़ा रुक जाना चाहिए। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपका ख़र्चा कुछ अधिक रहेगा। किसी तरह का अनजाना डर भी बना रहेगा। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे।
मीन : इस राशि के जातक आज परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक वक़्त बिताएंगे। घर-परिवार से संबंधित कुछ आवश्यक कार्य जो लंबे समय से रुके हुए थे उनके पूरे होने की संभावना है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। दो तरफा इनकम के मौके भी मिल सकते हैं। Read more


No comments:
Post a Comment