जानें, क्या हुआ जब अचानक कुएं से निकलने लगा ‘Garam Pani’ - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 24, 2021

जानें, क्या हुआ जब अचानक कुएं से निकलने लगा ‘Garam Pani’


 प्यास बुझाने के लिए आज कल लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं लेकिन आज भी कितनी जगह बिजली नहीं है और लोग कुएं का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। आज भी बहुत से लोग गांव में कुएं का पानी पीना ही पसंद करते हैं लेकिन ज़रा सोच कर देखिए अगर कुएं का शीतल पानी ‘Garam Pani’ में बदल जाए। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक कुएं से अचानक Garam Pani निकलने लगा।

यह सब तब हुआ जब एक शख्स बाल्टी लेकर रोज की तरह उसमें से Pani निकालने गया था। पहले जब उसने Pani निकाला तो उसे समझ नहीं आया लेकिन दोबारा फिर खौलता हुआ पानी निकला तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। बता दें कि यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित संग्रामपुर तहसील के अकोली गांव की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के ही भानुदास नामक शख्स के यहां से यह घटना सामने आई है। घर के पास ही उनका 40 फीट गहरा एक कुआं है, जो उन्होंने 14-15 वर्ष पहले बनवाया था। भानुदास ने अपने कुएं से Pani निकाला तो वह हैरान रह गए कि कुंए का पानी इतना गर्म क्यों है। उन्होंने दोबारा कुएं से Pani निकाला और उसे छूकर देखा तो वह भी गर्म था, जिसके बाद वह घबराकर रस्सी और बाल्टी छोड़कर पीछे हट गए। उन्होंने जाकर लोगों को बताया तो वहां लोग इकठ्ठा हो गए।

यह बात पूरे इलाके में फैल गई। किसी ने प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की एक टीम तहसीलदार के नेतृत्व में वहां पर पहुंच गई। भू-जल सर्वेक्षण विभाग द्वारा कुएं के Pani का सैंपल जलगांव-जामोद में स्थित लैब में भेजने को कहा गया है। प्रशासनिक टीम का कहना कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि जिस कुएं में यह घटना सामने आई है, उसी कुएं से 20 फिट की दूरी पर दूसरा कुआं है जिसका Pani साधारण है। तहसीलदार ने फिलहाल दोनों कुएं के Pani के सैंपल जलगांव-जामोद की प्रयोगशाला में भेज दी है।

इस मामले पर भूजल सर्वेक्षण विभाग का भी बयान सामने आया है। विभाग के एक सदस्य ने बताया कि तहसीलदार की तरफ से यह सूचना आई थी कि अकोली गांव के कुएं से Garam Pani निकल रहा है। इसके बाद Garam Pani आने वाले कुएं और पास के दूसरे कुएं के Pani के सैंपल जलगांव-जामोद में स्थित Pani की प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here