अपने कारनामों से होने वाली बदनामी से बचने के लिए भी Raj Kundra पहले से ही तैयारी कर चुके थे। पोर्न मूवी शूट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति Raj Kundra को लेकर एक आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है।
इस मामले में एक वांटेड आरोपी का दावा है कि Raj Kundra ने गिरफ्तारी से बचने के लिए Mumbai Crime Branch को कथित तौर पर 25 लाख रुपये बतौर रिश्वत दिए थे। रिपोर्ट के अनुसार पोर्न मूवी केस में अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर भी आरोपी है। उसने ईमेल के जरिये मार्च में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को इसकी शिकायत की थी। उस वक्त एसीबी ने इस शिकायत को मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में अप्रैल में भेजी थी। हालांकि शहर के पुलिस अफसर इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने Raj Kundra के अंधेरी स्थित ऑफिस में भी छापेमारी की थी।
जानें, पूरा मामला
अरविंद श्रीवास्तव की फ्लिज मूवीज नामक फर्म थी। यह पहले न्यूफ्लिक्स के नाम से थी। यह अमेरिका आधारित फर्म है। इसी फर्म की ओर से मार्च में शिकायत की गई थी। मार्च में पुलिस ने मामले में फर्म को नामजद किया था और इसके मालिक अरविंद श्रीवास्तव के दो बैंक अकाउंट को सीज किया था। इन अकाउंट में 4.5 करोड़ रुपये थे। ईमेल में न्यूफ्लिक्स ने दावा किया है कि पुलिस के एक खबरी ने फर्म से 25 लाख रुपये की भी मांग की थी।
Raj Kundra पोर्न मूवी केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उसके हाथ आरोपी उमेश कामत की ओर से बनाए गए करीब 70 वीडियो लगे हैं। जानकारी दी गई है कि यह सभी वीडियो कामत ने अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की मदद से बनाए थे। वहीं सूत्रों ने यह भी बताया है कि हॉटशॉट ऐप पर अपलोड किए गए 20 मिनट से 30 मिनट तक के कुल 90 वीडियो भी क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। Read more


No comments:
Post a Comment