घर पर बनाएं दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड ‘Ram Ladoo’ - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 22, 2021

घर पर बनाएं दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड ‘Ram Ladoo’

 

दिल वालों की Delhi अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी लोगों को पसंद है। मानसून का मौसम हो और प्लेट में गर्मा-गर्म Ram Ladoo पास रखे हों तो मौसम और जायका, दोनों का ही मज़ा दोगुना हो जाता है। हरी चटनी और मूली के लच्छों के साथ सर्व किए जाने वाले Ram Ladoo को कढ़ाई में तलता देख ही मुंह में पानी आ जाता है। इस बार दिल्ली के इस फेमस स्ट्रीट फूड को घर पर ही ट्राई कीजिए।

सामग्री

  • मूंग की दाल – 250 ग्राम
  • चने की दाल – 100 ग्राम
  • चाट मसाला – एक चम्मच
  • अदरक पेस्ट – दो चम्मच
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च – चार
  • नमक  स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • मूली – कद्दूकस की हुई
  • हींग

इस तरह बनाएं Ram Ladoo

  1. Ram Ladoo बनाने के लिए सबसे पहले दाल को साफ करें, फिर उसे सात-आठ घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  2. उसके बाद इसे दरदरा पीस लें। फिर उसमें चाट मसला, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हींग और नमक मिलाकर 10 से 15 मिनट तक हाथ से फेटें, फिर तेल गर्म कर लें।
  3. तेल गर्म होने के बाद तैयार मिश्रण को हाथ से एककर गोल-गोल करके लड्डू बनाकर रख लें। फिर मध्यम आंच पर इन लड्डुओं को सुनहरा होने तक तलें।
  4. तलने के बाद खट्टी चटनी और मूली के साथ इसे परोसें। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here