कोई सा भी मौसम हो लेकिन Kebab खाने के शौकीन लोगों को इसका ज़ायका हमेशा ही भाता है। Kebab का नाम सुनते ही लोगों के मन में पहला ख्याल नॉनवेज का आता है लेकिन Makhmali Kebab एक वेजिटेरियन रेसिपी है। जो खाने में बेहद टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बहुत आसान है। आप इस डिश को छोटी-मोटी पार्टी या फिर बर्थडे के मौके पर भी ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री
- राजमा –1 कप भीगे हुए
- आलू –1 उबला हुआ
- पनीर –2 चम्मच
- ब्रेड चूरा -2 चम्मच
- अदरक पीट – 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च -2 बारीक़ कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- चाट मसाला – 1/2 चम्मच
- नमक –स्वादानुसार
- धनिया पत्ता –2 चम्मच
- तेल – 3 चम्मच
इस तरह बनाएं ‘Makhmali Kebab’
- Makhmali Kebab बनाने के लिए सबसे पहले आप भीगे हुए राजमा को कुकर में डालकर अच्छे से उबालकर ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब राजमा पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक चाट मसाला, मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें।
- अब आप राजमा मिश्रण में से लें और बीच में थोड़ा सा पनीर डालकर कबाब के आकार में बना लें।
- Kebab के आकार में बनाने के बाद ब्रेड चूरा में लपेट लें और पैन में डालकर फ्राई कर लें। Read more


No comments:
Post a Comment