Delhi सरकार ने दी कामगारों के लिए 5,000 रुपये की Covid राहत को मंजूरी - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 27, 2021

Delhi सरकार ने दी कामगारों के लिए 5,000 रुपये की Covid राहत को मंजूरी

 

Corona virus ने देश में हर तरफ तबाही मचाई है जिसमें सबसे ज़्यादा असर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के बीच देखने को मिला है लेकिन अब कंस्ट्रक्शन कार्यों में लगे कामगारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi सरकार ने निर्माण कार्य से जुड़े 47,996 कामगारों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की Covid-राहत को मंजूरी दे दी है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि Delhi Building and Other Construction Workers Welfare Board को 28 मई से 18 जुलाई के बीच जिन कामगारों के आवेदन को स्वीकृति मिली है, उन्हें राहत राशि वितरित करने का निर्देश दिया गया है। बयान के अनुसार, यह अनुदान राशि उन कामगारों के लिए है जिनके आवेदन को 28.05.2021 से 18.07.2021 के बीच स्वीकृति मिल गई है। यह राहत निर्माण कार्य से जुड़े उन कामगारों के लिए अतिरिक्त लाभ के तौर पर होगी जिन्हें Delhi में Covid संकट के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा।

Delhi सरकार ने इस साल अप्रैल में निर्माण कार्य से जुड़े 2,16,602 कामगारों को इतनी ही राशि राहत के तौर पर वितरित की थी। सिसोदिया Delhi सरकार में श्रम मंत्री भी हैं। उन्होंने निर्माण क्षेत्र के सभी कामगारों से वर्कर्स बोर्ड में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया ताकि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा, ”इससे पूर्व कामगारों को अपना आवेदन जमा करने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया को Online कर दिया गया है, जिससे उन्हें सरकारी वेबसाइट पर जल्दी से आवेदन करने में मदद मिलती है जिससे उनकी दिहाड़ी भी नहीं छूटती है। आप नेता ने कहा कि पिछले साल मार्च में करीब 40,000 कामगारों को राहत राशि दी गई थी।

उन्होंने कहा कि नवंबर 2020 में श्रम विभाग का कार्यभार संभालने के बाद हमने Delhi के श्रम कार्यालयों में निरीक्षण और सामूहिक पंजीकरण अभियान चलाया। सिसोदिया ने कहा कि इन्हीं निरीक्षणों और पंजीकरण अभियानों के आधार पर हमने श्रम विभाग में कई सुधार किए हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि आठ महीने के भीतर निर्माण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या बढ़कर तीन लाख हो गई है।

उन्होंने कहा कि Delhi सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है, जहां वे 011-41236600 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं और 48 घंटे के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here