पूरे नॉर्थ ईस्ट में तेज़ी से बढ़ रहा है Coronavirus - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 27, 2021

पूरे नॉर्थ ईस्ट में तेज़ी से बढ़ रहा है Coronavirus

 

थमते Corona virus के कहर के बीच अब एक बार फिर से इस virus ने रफ़्तार पकड़ ली है। भारत में केरल के अलावा पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में Corona के मामलों में फिर से तेज़ी देखने को मिल रही है। Corona के पिछले सप्ताह के डेटा बताते हैं कि भारत के कुछ राज्यों के जिलों में मामले बढ़ें है। पर पूर्वोतर में असम को छोड़कर 16.2 प्रतिशत के वृद्धि दर से Corona के मामले पिछले सप्ताह बढ़े हैं।

पूर्वोत्तर के सात में से चार राज्यों में Corona का स्पाइक देखा गया वहीं अरूणाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह के Covid पिक के मामले दर्ज किए गए। हालांकि इनका केरल में पिछले एक सप्ताह (19 जुलाई – 25 जुलाई) में मिले Covid के 1.1 लाख मामलों से तुलना नहीं कर सकते। पर पूर्वोत्तर में Corona की संक्रमण की वृद्धि स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में पिछले एक सप्ताह में 24,632 नए Corona के मामले दर्ज किए गए। यह पिछले सप्ताह मिले 21,200 मामलों से कई अधिक हैं।

भारत में सोमवार को रविवार के मुकाबले ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए। दूसरी लहर के बाद हर सोमवार को दैनिक मामले में गिरावट आती थी पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। कम टेस्टिंग और सप्ताह के अंत होने के कारण हर बार सोमवार को कम मामले निकलकर सामने आते थे। सोमवार को भारत में 30,619 Corona के नए मामले निकलकर सामने आए, जबकि पिछले सोमवार के 29,314 मामलों से अधिक हैं। वहीं सोमवार को 411 लोगों की जान Corona से चली गई। वहीं पिछले सोमवार को इससे 408 लोगों की जान गई थी।

यह लगातार तीसरा सप्ताह है जहां इस क्षेत्र में Corona के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। पूर्वोत्तर में पांच सप्ताह पहले 20 से 27 जून के बीच साप्ताहिक मामलों में 14.5% की गिरावट आई थी। इसके बाद अगले कुछ हफ्तों में इसकी संख्या में थोड़ा बदलाव आया। पर पिछले तीन हफ्तों में संक्रमण की दर लगातार बढ़ती चली गई। पिछले तीन हफ्तों में संक्रमण की दर 17.3%, 15% और 16.2% की वृद्धि दर रिकार्ड की गई।

पिछले सप्ताह के तुलना में मिजोरम में Corona संक्रमण की वृद्धि दर 56% तक बढ़ गई, जबकि सिक्किम में यह 47.7% और मेघालय में 35.5% तक बढ़ गई। सात राज्यों में मणिपुर ने सबसे अधिक Corona के मामले दर्ज किए गए जहां Corona की वृद्धि दर 10% तक बढ़ गई। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here