जानें, कहां होंगे 2032 के Olympic Games - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 22, 2021

जानें, कहां होंगे 2032 के Olympic Games

 

इस साल Tokyo में 23 जुलाई से Olympic Games का आगाज़ होने जा रहा है लेकिन Olympic Games 2032 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्बेन में किया जाएगा। इंटरनेशनल Olympic कमेटी ने इसका आधिकारिक ऐलान बुधवार को कर दिया। ब्रिस्बेन ने आईओसी के 138वें सीजन के दौरान 2032 ग्रीष्मकालीन Olympic की मेजबानी करने का अधिकार प्राप्त किया है।

Tokyo Olympic को पिछले साल Corona virus की वजह से ही टाल दिया गया था लेकिन बेहद कड़े Covid -19 प्रोटोकॉल के साथ इस साल Olympic Games का आयोजन हो रहा है। Olympic Games का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के ही होगा। बता दें कि Olympic का आयोजन इस बार जापान की राजधानी टोक्यो में किया जा रहा है। टोक्यो Olympic की शुरुआत 23 जुलाई से हो जाएगी और इसका समापन 8 अगस्त को होगा। इस बार भारत की तरफ से टोक्यो Olympic में 127 खिलाड़ियों ने दावेदारी ठोंकी है। उम्मीद है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी देश के लिए कई पदक जीतकर आएंगे। बता दें कि टोक्यो के बाद Olympic Games का आयोजन 2024 में फ्रांस के पेरिस में किया जाएगा। इसके बाद 2028 में लॉस एंजेलिस में Olympic Games का आयोजन होगा।

ऑस्ट्रेलिया तीन अलग-अलग शहरों में Olympic Games की मेजबानी करने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरा देश बन जाएगा। इससे पहले मेलबर्न ने 1956 में और सिडनी ने 2000 में Olympic का आयोजन किया गया था। कई शहरों और देशों ने 2032 खेलों की मेजबानी में रुचि दिखाई थी, जिसमें इंडोनेशिया, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट, चीन, कतर के दोहा और जर्मनी के रुहर वैली रीजन शामिल हैं। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here