Corona से भारत में 4 लाख नहीं बल्कि 34 से 47 लाख लोगों की हुई मौत! - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 22, 2021

Corona से भारत में 4 लाख नहीं बल्कि 34 से 47 लाख लोगों की हुई मौत!

 

Corona virus ने न जाने देश दुनिया में कितने लोगों को मौत की नींद सुला दिया और न जानें कितने ही परिवारों को उजाड़ दिया। भारत में Union Health Ministry के अनुसार Corona महामारी से अब तक चार लाख 18 हजार से ज्यादा भारतीयों की मौत हो चुकी है लेकिन एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में Corona के सरकार के आंकड़ों से 10 गुना से ज्यादा मौत की संभावना है।

वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का कहना है कि भारत सरकार के आंकड़े वास्तविक संख्या से कम है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Corona से 34 से 47 लाख लोगों की मौत हुई है। अप्रैल और मई में Corona संक्रमण की दूसरी लहर भारत में चरम पर थी, तब देशभर के अस्पतालों में जगह नहीं थी, मरीजों को वापस भेजा जा रहा था। बाद में उन मरीजों की घर पर मौत हो गई।

इस अध्ययन के आंकलन के अनुसार, दुनियाभर में 11 लाख 34 हजार बच्चों ने अपने माता-पिता या संरक्षक दादा-दादी/नाना-नानी को Covid -19 के कारण खो दिया। इनमें से 10,42,000 बच्चों ने अपनी मां, पिता या दोनों को खो दिया। ज्यादातर बच्चों ने माता-पिता में से किसी एक को गंवाया है।

Center For Global Development के शोधकर्ताओं ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 34 लाख से 47 लाख के बीच मौत का अनुमान जताया है। रिपोर्ट में कहा गया, असल में मौत लाखों में होने की संभावना है, न कि सैकड़ों में। यह विभाजन और स्वतंत्रता के बाद से देश की सबसे बड़ी मानव त्रासदी बन गई है। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here