देश भर में आज Bakra Eid का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जा कर बधाई देते हैं। आपके घर भी मेहमान आएं तो इस बार उन्हें Mutton Seekh Kabab बनाकर खिलाएं। Mutton Seekh Kabab एक लाजवाब डिश है। यह नॉनवेज खाने वाले हर इंसान की फेवरेट डिश में से एक है। इतना ही नहीं Mutton Seekh Kabab को स्नैक्स के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। फ्लेवर से भरपूर Mutton Seekh Kabab स्नैक्स इस बार ईद-उल-अज़हा के मौके पर घर पर तैयार कर स्टार्टर के लिए परफेक्ट हो सकता है। इसे आमतौर पर रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है। इसके अलावा आप इसे धनिए, पुदीने की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
सामग्री
- कीमा – 2 कप मटन
- तेल – जरूरत अनुसार
मैरीनेशन के लिए
- सिरका – 1 टेबल स्पून
- मेथी के पत्ते (बारीक कटा हुआ) –2 टेबल स्पून
- लहसुन पेस्ट – 1/2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट – 1/2 टेबल स्पून
- नमक – 1 1/2 टेबल स्पून
- काली मिर्च – 1/4 टेबल स्पून
- गरम मसाला – 1/4 टेबल स्पून
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ) – 1 टेबल स्पून
कबाब ग्रिल करने के लिए
- तेल – ब्रशिंग के लिए
- चाट मसाला
- नींबू के टुकड़े
इस तरह बनाएं ‘Mutton Seekh Kabab’
- एक बड़े बाउल में मीट को निकाल लें।
- इसमें सिरका और मेथी के पत्ते डालें।
- अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट, नमक और स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद इसमें हरा धनिया और हरी मिर्च डालें।
- अब इस मिश्रण को 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- सर्व करने से 25 मिनट पहले मीट वाले मिश्रण को सीख में लगाएं और इसके बाद प्रीहिट ओवन में 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें।
- इन पर हल्का सा तेल लगाएं और अगले 2 मिनट और पकाएं।
- कबाब सीख में से आराम से निकालकर सर्विंग डिश में रखें।
- चाट मसाला, प्याज और नींबू के टुकड़ों से गार्निश करके हरी चटनी के साथ सर्व करें। Read more


No comments:
Post a Comment