नरेंद्र मोदी और जेटली Stadium का नाम भी बदला जाना चाहिए:रणदीप सुरजेवाला - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 7, 2021

नरेंद्र मोदी और जेटली Stadium का नाम भी बदला जाना चाहिए:रणदीप सुरजेवाला

 

आज ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदलकर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’  रख दिया गया है। कांग्रेस ने ‘Rajiv Gandhi खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदले जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी Stadium और अरुण जेटली Stadium का नाम बदल कर खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस ने ‘Rajiv Gandhi खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किये जाने के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महान हॉकी खिलाड़ी के नाम का उपयोग अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी Stadium एवं दिल्ली के अरुण जेटली Stadium का नाम भी बदला जाना चाहिए।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”हॉकी के जादूगर Major Dhyan Chand के प्रति सम्मान प्रकट करने का कांग्रेस स्वागत करती है। मेजर ध्यानचंद का नाम अगर BJP और PM Modi अपने छोटे राजनीतिक उदेश्यों के लिए नहीं घसीटते तो अच्छा था। Major Dhyan Chand के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम रखे जाने का हम स्वागत करते हैं।”

उन्होंने कहा, ” Rajiv Gandhi इस देश के नायक थे और रहेंगे। Rajiv Gandhi किसी पुरस्कार से नहीं, बल्कि अपनी शहादत, विचार और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। आज जब ओलंपिक वर्ष में पीएम मोदी ने खेल का बजट 230 करोड़ रुपये काट दिया है। ध्यान भटका रहे हैं।”

सुरजेवाला ने कहा कि उम्मीद है कि देश के खिलाड़ियों के नाम पर Stadium का नाम रखा जाएगा। सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली Stadium का नाम बदल दीजिए। अब पीटी उषा, सरदार मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर, गावस्कर और कपिल देव के नाम से रखिए।”

उन्होंने कहा कि अब स्पोर्ट्स से जुड़े संस्थानों के नाम अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा के नाम से रखिए। शुरूआत हो ही गई है तो अच्छी शुरुआत कीजिए। सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली Stadium का नाम बदलकर मिल्खा सिंह Stadium रख दीजिए। पूरा देश इस फैसले का स्वागत करेगा।” Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here