Salman Khan नहीं चाहते थे Captain Vikram Batra का रोल Sidharth निभाएं - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

Salman Khan नहीं चाहते थे Captain Vikram Batra का रोल Sidharth निभाएं

 

हाल ही में आई फिल्म ‘शेरशाह’ की इन दिनों ख़ूब चर्चा हो रही है। ‘शेरशाह’ के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने खुलासा किया है कि Salman Khan चाहते थे कि Captain Vikram Batra के रोल में उनके बहनोई आयुष को लिया जाए। Salman Khan ने प्रोड्यूसर को अप्रोच भी किया था। बाद में ये रोल Sidharth Malhotra को मिला।

Sidharth Malhotra को फिल्म में परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिल रही है। कई लोग इसे Sidharth Malhotra के करियर की बेस्ट फिल्म भी मान रहे हैं। शेरशाह के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला ने खुलासा किया है कि Salman Khan ने उनको अप्रोच किया था और फिल्म के लिए आयुष का नाम सजेस्ट किया था।

शब्बीर ने बताया, Salman Khan ने मुझे उस वक्त अप्रोच किया जब मैं जंगली पिक्चर्स से बातचीत कर रहा था। वह चाहते थे कि शेरशाह आयुष की डेब्यू फिल्म हो और इसमें मेरे पार्टनर बनना चाहते थे। हालांकि परिवार की रजामंदी Sidharth Malhotra पर बन गई। इसके बाद Sidharth और परिवार के बीच मीटिंग अरेंज हुई।

शब्बीर ने बताया, किसी और ऐक्टर के लिए Sidharth Malhotra को छोड़ना बहुत गलत होता। जब कैप्टन बत्रा की फैमिली ने मुझे राइट्स दिए तो मेरे लिए ये बहुत बड़ा मोमेंट था। उन्होंने मुझ पर इतना विश्वास जताया और मैं किसी भी स्टेप पर गलती नहीं करना चाहता था। मैंने Salman Khan को ये बात समझाई और वह भी इस बात को समझे। आयुष भी काफी स्वीट हैं उन्होंने कहा कि डेब्यू फिल्म में डबल रोल करना कठिन काम होता। Read more


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here