Bollywood में Ranveer Singh और Alia Bhatt एक बार पर्दे पर कमाल दिखा चुके हैं अब एक बार फिर से दर्शक इस जोड़ी को साथ देखेंगे। करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। करण जौहर की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ होगी, जिसमें Alia Bhatt और Ranveer Singh मुख्य भूमिका में होंगे।
करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी है। फिल्म में Ranveer Singh जहां रॉकी का किरदार निभाएंगे वहीं Alia Bhatt रानी के रोल में नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा भी कई सितारे फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में Ranveer और Alia Bhatt के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखे जाएंगे। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी Alia Bhatt के ग्रैंडपेरेंट्स के रोल में नजर आएंगे, जबकि जया बच्चन Ranveer Singh की ग्रैंडमदर का किरदार निभाएंगी।
Ranveer Singh और Alia Bhatt को आखिरी बार ‘गली बॉय’ में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आई थी। बता दें, इससे पहले धर्मेंद्र और शबाना आजमी साल 1988 की फिल्म ‘मर्दों वाली बात’ में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आये थे। अब यह दूसरी बार होगा जब दोनों साथ काम करेंगे। वहीं, जया बच्चन की भी काफी सालों बाद फिल्मों में वापसी हो रही है। इससे पहले उन्हें Karan Johar के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो ना हो’ में देखा गया था। Read more

No comments:
Post a Comment