Kashmiri Rogan Josh खाना हो तो न जाए बाहर, इस तरह घर पर करें तैयार - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 20, 2021

Kashmiri Rogan Josh खाना हो तो न जाए बाहर, इस तरह घर पर करें तैयार

 

नॉन वेज पसंद करने वाले लोगों को कुछ न कुछ नया खाने के लिए चाहिए होता है। Kashmiri Food काफी रिच होता है और साथ ही मज़ेदार भी होता है। दरअसल, कश्मीरी लोग खाना बनाने में दूध, दही और ऐसे खड़े मसालों का इस्तेमाल करते हैं जिनके बारे में आम इंसान को पता भी नहीं होता है। ऐसी ही एक Non- Veg डिश है Kashmiri Rogan Josh जिसे बेहद पारंपरिक तरीके से पूरी नफासत के साथ तैयार किया जाता है। इस डिश की खासियत है कि यह डिश भारत में मुगलों द्वारा लाई गई थी। इसके रिच स्वाद के चलते Kashmiri Rogan Josh को पार्टी मेनू में भी शामिल किया जा सकता है।

सामग्री

  • (बोनलेस पीस और रिब्स) लैंब/मटन – 1 kg
  • हल्दी- 20 ग्राम
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 75 ग्राम
  • इलायची- 10 ग्राम
  • तेजपत्ता- 5 ग्राम
  • कश्मीरी लाल मिर्च पेस्ट- 200 ग्राम
  • प्रान – 250 ग्राम
  • सौंफ के बीज़- 75 ग्राम
  • सोंठ पाउडर- 25 ग्राम
  • हरी इलायची पाउडर- 40 ग्राम
  • दही- 100 ग्राम
  • घी- 100 ग्राम
  • मवल का फूल- (कलर के लिए)

इस तरह बनाएं Kashmiri Rogan Josh

  1. Kashmiri Rogan Josh बनाने के लिए सबसे पहले प्रान को साफ करके चाकू से काट लें।
  2. गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं। इसमें तेल डालकर गर्म करें और प्रान डालकर तलें फिर एक सूखी प्लेट में निकाल लें। जब प्रान ठंडे हो जाए, तो इसे मिक्सी में डालें और पीस लें। अब इस पेस्ट में दही डालकर फेंटें।
  3. एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें अब बोनलेस पीस और रिब्स यानी कि मटन के पीस को हल्दी, अदरक-लहसुन के पेस्ट, इलायची और तेजपत्ता डालकर उबालें।
  4. अब मटन को पानी से निकालकर एक अलग प्लेट में रख लें। अब इस पानी में मवल का फूल डालें।
  5. गैस पर एक पैन चढ़ाएं। इसमें घी गर्म करें। फिर इसमें प्याज़ डालकर 3 से 4 मिनट तक भुनें। अब इसमें तैयार हुआ स्टॉक डालें।
  6. इसके बाद बाकी सारी चीजों को इसमें डालकर मिक्स करें। आंच तेज करें और इसे 20 मिनट तक उबालें।
  7. अब इसमें मटन डालें और साथ ही मवल एक्सट्रेक्ट भी।
  8. 5 मिनट तक इसे पकाएं। तैयार है आपका Kashmiri Rogan Josh ।
  9. Kashmiri Rogan Josh को आप पुलाव, नान रोटी, मिस्सी रोटी या सादी रोटी के साथ भी खा सकते हैं। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here