आज International Beer Day मनाया जा रहा है। आज भी बीयर लोगों की पसंदीदा ड्रिंक में शामिल है। वीकंड पर दोस्त और ठंडी बीयर हो तो शाम का मज़ा दोगुना हो जाता है। Beer का इतिहास काफी पुराना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत कैलिफोर्निया, अमेरिका में 2007 से हुई थी।
हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं अगस्त के पहले शुक्रवार को International Beer Day सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ बीयर। यह डे बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन अपने खास दोस्तों के साथ बैठकर बीयर का लुत्फ उठाते हैं।
Beer Day की शुरूआत अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांताक्रूज में एक लोकल इवेंट से हुई थी। पहले यह इवेंट लोकल लेवल पर ही मनाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे उसकी पहचान बढ़ती गई और यह International इवेंट बन गया। अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक International Beer Day करीब 207 शहरों, 6 महाद्वीपों और 50 देशों में मनाया जाता है। पहले यह डे 5 अगस्त को मनाया जाता था। साल 2007 से 2012 तक 5 अगस्त को मनाया गया था।
जो लोग बीयर नहीं पीते उन्हें बीयर के बारे जानकारी न के बराबर होती है। एले, माल्ट, लागर, स्टाउट, एम्बर, ब्लॉन्ड, व्हीट, ब्राउन, डार्क और स्ट्रांग। यह बीयर के कुछ प्रकार जिन्हें अलग तरह से बनाया जाता है। Read more


No comments:
Post a Comment