Delhi समेत देश के 12 राज्यों में बढ़ रही Corona संक्रमण की दर ने बढ़ाई चिंता - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 6, 2021

Delhi समेत देश के 12 राज्यों में बढ़ रही Corona संक्रमण की दर ने बढ़ाई चिंता

 

Corona virus एक ऐसा नाम है जिससे निजात कब मिलेगी ये शायद ही कोई बता सके। देश में Corona के रोज़ाना आने वाले नए केस की संख्या में कमी देखी जा रही है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर एक बार फिर संक्रमण दर में तेज़ी ने चिंता बढ़ा दी है।

एक तरफ जहां केरल में लगातार बढ़ते Corona मामलों के चलते सरकार भी चिंता में है। Delhi समेत देश के 12 राज्यों में साप्ताहित संक्रमण दर में तेजी देखी जा रही है। केरल में बढ़ते Corona केस के चलते केंद्र सरकार ने एक एक्सपर्ट की टीम भी भेजी है। बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में Corona की संक्रमण दर में पिछले हफ्ते (26 जुलाई-1अगस्त) तेजी देखी गई।

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पिछले हफ्ते 64% का उछाल दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते हिमाचल में 1,110 केस आए। जबकि इससे पिछले हफ्ते 670 नए मरीज ही मिले थे। वहीं एक और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो जहां भी पिछले हफ्ते 61% की बढ़ोतरी देखी गई। पिछले हफ्ते में उत्तराखंड में 437 केस दर्ज हुए। जबकि इससे पिछले हफ्ते सिर्फ 272 नए मरीज ही मिले थे।

वहीं जम्मू कश्मीर में भी 26% का उछाल देखा गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम छोड़ कर पूरे पूर्वोत्तर में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले यहां संक्रमण 16% थी जो घटकर 14% पर आ गई है। Corona से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट में भी संक्रमण दर में 11% गिरावट देखी गई है। पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में 45,2 72 नए केस दर्ज किए। इसे पिछले हफ्ते 50,732 केस मिले थे।

Delhi की बात करें तो यहां भी साप्ताहिक संक्रमण दर में 15 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले हफ्ते 440 केस दर्ज किए गए। जबकि इससे पिछले हफ्ते 381 केस आए जो इस साल का सबसे कम आंकड़ा है। पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो यहां दो प्रतिशत का बेहद मामूली उछाल देखा गया है।

हालांकि आंकड़ों का यह उछाल बेहद मामूली है लेकिन फिर भी हमें यह याद रखना होगा कि पिछले हफ्ते से पहले वाले में हफ्ते में यह आंकड़ा बेहद कम था। अकेले केरल की बात करें तो पिछले हफ्ते करीब छह दिन तक लगाकार यहीं 20 हजार के करीब केस आए। इससे पिछले हफ्ते नए केस की संख्या बढ़ गई। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here