Corona virus को मात देने के लिए सभी Corona Vaccine लगवा रहे हैं लेकिन अभी भी बहुत से लोग बच नहीं पा रहे हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ताजा आंकड़ों के अनुसार फिलहाल दुनिया में कहीं भी Corona Vaccine की बूस्टर डोज देने की जरुरत नहीं है।
WHO ने बुधवार को कहा कि सबसे पहले हमें दुनिया के गरीब देशों की आबादी को पूरी तरह वैक्सिनेट करने के बारे में सोचना चाहिए। इसके बाद ही अमीर देशों को Vaccine की बूस्टर डोज देने के बारे में फैसला लेना चाहिए।
WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, “Covid -19 के ताजा आंकड़ों पर गौर करने के बाद हम इस बात को यकीन से कह सकते हैं कि फिलहाल बूस्टर डोज की कहीं भी जरुरत नहीं है। इसके लिए अभी और रीसर्च की जरुरत है।”
WHO का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने 20 सितंबर से अपने सभी नागरिकों के लिए Corona Vaccine की बूस्टर डोज उपलब्ध करने की बात कही है। अमेरिकी सरकार ने Delta Variant के बढ़ते मामलों के चलते ये फैसला किया है।
WHO के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस एलवर्ड ने अमीर देशों में Corona Vaccine की बूस्टर डोज दिए जाने की बात पर कहा, “दुनिया में इस वक्त पर्याप्त संख्या में Vaccine उपलब्ध है। परेशानी की बात ये है कि ये सही संख्या में सही जगह नहीं पहुंच रही है।”
उन्होंने कहा, “गरीब देशों के सभी नागरिकों जब तक Corona Vaccine की दोनों डोज नहीं दे दी जाती तब तक दुनिया के अमीर देशों को अपने नागरिकों को बूस्टर डोज देने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। हालांकि गरीब देशों की पूरी आबादी को Vaccine की दोनों डोज उपलब्ध कराने के लक्ष्य से हम अब भी बहुत दूर हैं।” Read more

No comments:
Post a Comment