समुद्र के किनारे अगर किसी का घर होता है तो उसे देखकर यही लगता है कि ये इंसान कितना भाग्यशाली है जो इसका घर समुद्र के पास है। समुद्र का ख़ूबसूरत नज़ारा घर की खिड़की से देखकर हर किसी को ख़ुशी होती है लेकिन अब समुद्र के किनारे बसे शहरों के लिए बुरी खबर समाने आई है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीस साल में समुद्री जल स्तर एक फिट से लेकर तीन फिट तक बढ़ सकता है। ऐसा होने पर समुद्र किनारे बसे शहरों के लिए परेशानी का सबब सामने आ सकता है। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से प्रमुख रूप से कोच्चि, मोरमुगाओ, मुंबई, मंगलुरु, चेन्नई, विशाखापट्टनम और पारादीप समेत कुल 12 शहर के तटिय इलाकों पर असर देखने को मिल सकता है।
NASA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि समुद्र का जल स्तर तभी बढ़ेगा जब भीषण गर्मी के कारण ग्लेशियर पिघलेंगे। मतलब साफ है कि अगले तीस साल में तापमान में भी वृद्धि होगी। तापमान बृद्धि को लेकर NASA ने कहा है कि दुनिया में अगर प्रदूषण को कम करने या रोकने के लिए अगर कारगर उपाय नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में कई तरह के खतरे सामने आएंगे। बता दें कि आइपीसीसी हर 5 से 7 साल में दुनिया के पर्यावरण के हालत को लेकर रिपोर्ट पेश करता है। संस्था की ओर से इस साल पेश की गई रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाले हैं।
NASA ने अपने प्रोजेक्शन टूल में दुनियाभर का नक्शा बनाकर दिखाया है कि कैसे-कैसे किस साल दुनिया के किस क्षेत्र में समुद्री जलस्तर कितना ऊपर चढ़ेगा। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब NASA ने पूरी दुनिया में अगले कुछ दशकों में बढ़ने वाले जलस्तर को मापने का नया टूल बनाया है। इस टूल के जरिए उन देशों के समुद्री जलस्तर को मापा जा सकता है, जिनके पास तटीय क्षेत्र है। Read more

No comments:
Post a Comment