UP चुनाव से पहले BJP जम कर CM Yogi की तारीफ कर रही है। यूपी में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री Suresh Khanna ने अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान Suresh Khanna ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजनीति का राम बताया।
Suresh Khanna ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति के राम हैं। वो यहां आसुरी शक्तियों को पराजित करने के लिए बैठे हैं। Suresh Khanna से उनके इस बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भगवान राम का जन्म ही आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए हुआ। CM Yogi ने अच्छा परसेप्शन दिया, अच्छी सरकार चलाई। Suresh Khanna ने कहा कि जो विरोध में वो सब आसुरी शक्तियां हैं। Suresh Khanna के इस बयान पर विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस की विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा ने CM Yogi को राजनीति का राम बताने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल किया कि आसुरी शक्तियों का कहां नाश हुआ है? रोजगार नौजवानों को नहीं मिल पा रहा है, महंगाई लगातार बढ़ रही है, आम जनता परेशान है। ऐसी कल्पना राज राम राज्य में कहां की जा सकती है।
Suresh Khanna के बयान को लेकर विरोधी दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि CM Yogi को राजनीति की कुछ भी जानकारी नहीं है। वो सिर्फ एक शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर हैं। भगवान राम की तुलना करना बुद्धिहीनता है। राम अतुलनीय है, उनकी किसी से तुलना नहीं हो सकती। भगवान राम सबके हैं जबकि CM Yogi सिर्फ कुछ लोगो के मुख्यमंत्री है। Read more

No comments:
Post a Comment