बदलते वक़्त में Social Media की कितनी ज़रुरत है ये हम सभी जानते हैं। Corona काल में किस तरह Social Media ने अपनी भूमिका निभाई है ये बात भी किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने Social Media को ‘बेलगाम घोड़ा’ बताया है और कहा है कि इसका ‘कोई माई-बाप’ नहीं है।
भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए यूपी के CM Yogi ने कहा कि मौजूदा समय में Social Media एक तरह से ‘बेलगाम घोड़ा’ है और इस पर लगाम कसने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों की जरूरत है। लखनऊ में आयोजित Social Media वर्कशॉप में CM Yogi ने बीजेपी आईटी सेल के वर्कर्स और अधिकारियों से ये बातें कहीं। ख़बरों के मुताबिक, CM Yogi ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए चेताया कि अगर वे सावधानी नहीं बरतते हैं तो फिर वे मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं। पेगासस जासूसी कांड विवाद का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं से कहा कि Social Media पर जवाब देने के लिए तैयार हो जाइए और किसी मुहूर्त का इंतजार मत कीजिए।
भारत में Media के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए CM Yogi ने कहा कि एक वक्त था जब शक्तिशाली प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के मालिक और संपादक हुआ करते थे, मगर Social Media का कोई माई-बाप नहीं है। प्रिंट और विजुअल मीडिया में पहले कुछ लोग हुआ करते थे, जिनका नियंत्रण होता था, मगर Social Media पर किसी का कंट्रोल नहीं है। इसलिए अगर आप सचेत नहीं रहते हैं तो आप मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, इसलिए इस बेलगाम घोड़े को नियंत्रित करने के लिए हमारे पास उस प्रकार का प्रशिक्षण और उस प्रकार की तैयारी बहुत आवश्यक है।
CM Yogi के Social Media वाले बयान पर कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि CM Yogi जी ने कहा कि सोशल मीडिया एक बेलगाम घोड़ा है और इस पर लगाम के लिए उन्होंने ट्रेनिंग और तैयारियों का आग्रह किया। इसी ट्वीट में उन्होंने सवाल किया कि भारत में कौन सा एक राज्य है जो बेलगाम प्रदेश है। Read more


No comments:
Post a Comment