Corona काल में न जाने कितने लोग Oxygen की कमी से मर गए इसका हिसाब देने को कोई तैयार नहीं है ऊपर से अब मोदी सरकार की तरफ से ये कहा जा रहा है कि Oxygen की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है। ये बात सुनकर कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने केंद्र सरकार के दावे पर सवाल उठाए हैं, इतना ही नहीं Priyanka Gandhi ने सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप भी लगाए।
मंगलवार को राज्यसभा में सरकार से सवाल पूछा गया था कि Oxygen की कमी की वजह से कितने मरीजों की मौत हुई ? जिस पर सरकार ने जवाब दिया कि Oxygen की वजह से एक भी मौत नहीं हुई।
Priyanka Gandhi ने ट्वीट किया, ‘’ Oxygen की कमी से कोई मौत नहीं हुई”: केंद्र सरकार। मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700% तक बढ़ा दिया क्योंकि सरकार ने Oxygen ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की। एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर Oxygen उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया। अस्पतालों में Oxygen प्लांट लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई।” Read more


No comments:
Post a Comment