आज देश भर में Bakra Eid का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति Ram Nath Kovind और PM Narendra Modi ने देशवासियों को बधाई दी है। PM Modi ने कामना करते हुए कहा कि यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और अधिक से अधिक अच्छे की सेवा में समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।
Bakra Eid के त्यौहार को कुर्बानी के दिन के रूप में भी याद किया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के दो महीने बाद कुर्बानी का त्यौहार Bakra Eid आता है। हमारे देश के अलावा किसी भी और जगह पर ईद-अल-अजहा को Bakra Eid नहीं कहा जाता है। आज के दिन आमतौर पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है, इसलिए हमारे देश में इसे बकरीद भी कहते हैं। आज के दिन बकरे को अल्लाह के लिए कुर्बान कर दिया जाता हैं। इस धार्मिक प्रक्रिया को फर्ज-ए-कुर्बान कहा जाता है। Read more


No comments:
Post a Comment