Kerala में दो दिन का कंप्लीट Lockdown, जानें वजह - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 22, 2021

Kerala में दो दिन का कंप्लीट Lockdown, जानें वजह


 सरकार लगातार लोगों को चेता रही है कि Corona virus का ख़तरा अभी टला नहीं है इसलिए लापरवाही न करें लेकिन देश की जनता शायद भूल जाती है कि अभी पहले जैसे हालात नहीं हैं। Corona संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए Kerala सरकार ने पूरे राज्य में दो दिन के संपूर्ण Lockdown का ऐलान किया है। 23 और 24 जुलाई को पूरे राज्य में सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी।

16 जुलाई को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि Kerala और महाराष्ट्र में Corona मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। पीएम मोदी ने तीसरी लहर को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कई कदम उठाने को कहा था। पीएम ने टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका का मंत्र देते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन्स पर फोकस करने को कहा था। 

पिनाराई विजयन सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। हर दिन 3 लाख सैंपल जांच का आदेश दिया गया है। ईद पर तीन दिन तक पाबंदियों में छूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगने के बाद Kerala के मुख्यमंत्री पी विजयन ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में पाबंदियों में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा था कि शुक्रवार को अतिरिक्त 3 लाख जांच की जाएगी। Corona समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा, ”पाबंदियों में अभी छूट नहीं दी जाएगी। एक और सप्ताह के लिए पाबंदियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर बढ़कर 10.8 फीसदी हो चुकी है। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here