22 July – जानें, किस राशि के जातकों के आज के दिन अधिक खर्चे रहेंगे - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 22, 2021

22 July – जानें, किस राशि के जातकों के आज के दिन अधिक खर्चे रहेंगे


 मेष : इस राशि के जातक आज का दिन परिवार के प्रति समर्पित करेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। प्यार के मामलों में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा।

वृष : इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग बिखरेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन विरोधियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी गुस्से वाला व्यवहार भी कर सकता है। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी दे सकता है।

कर्क : इस राशि के जातकों का कार्य क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक फल ना मिलने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में दिनमान अनुकूल रहेगा। आज के दिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे।

सिंह : इस राशि के जातकों के आज के दिन अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी होने से रोकने का प्रयास करें। आपके कुटुंब में कोई बात विवाद का कारण बन सकती है।

कन्या : इस राशि के जातकों के आज के दिन प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

तुला : इस राशि के जातकों का आज के दिन किसी रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आपका अच्छा व्यवहार आपको तरक्की दिलाएगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी।

धनु : इस राशि के जातक आज के दिन विरोधियों पर भारी रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है और धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी।

मकर : इस राशि के जातकों को आज के दिन आमदनी के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की संभावना है।

कुंभ : इस राशि के जातकों के आज के दिन खर्चे काफी रहेंगे। छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा और प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा।

मीन : इस राशि के जातकों को आज के दिन अच्छे परिणाम मिलने की अधिक संभावना है। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। मानसिक तनाव होने की भी संभावना है। Read more 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here