
फिल्म पति पत्नी और वो कार्तिक के लिए काफी स्पेशल है। इस फिल्म के पहले दिन की कमाई देखते हुए लगता है की कार्तिक को सफलता के दूसरे पायदान पर पहुंचा देगी।
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म ने पहले ही दिन जोरदार शुरुआत की है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन 9.10 करोड़ की कमाई की है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। आपको बता दें कि ये फिल्म पर्दे पर पानीपत को टक्कर देते हुए शानदार कमाई कर रही है।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में प्यार का पंचनामा फिल्म से शुरु किया था। इस फिल्म के पहले दिन की कमाई 92 लाख हुई थी। इस फिल्म में दर्शकों ने कार्तिक की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया था।
कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी शानदार कमाई की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 6.42 करोड़ थी। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी ने पहले दिन 8.01 करोड़ कमाए थे। आपको बता दें कि इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कमाई पहले दिन8.01 करोड़ थी, और लोगों ने इन दोनों की एक्टिंग को सराहा भी था।Read more

No comments:
Post a Comment