पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन मोबाइल वैन लांच की हैं, जिनका नाम वूमेन सेफ्टी कॉप्स रखा गया है।
हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर के बाद से पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। दूसरी ओर यूपी के उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाकर मारने की घटना ने तो पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसे देखते हुए अब पंजाब में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई है।
पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन मोबाइल वैन लांच की हैं, जिनका नाम वूमेन सेफ्टी कॉप्स रखा गया है। आपको बता दें, सीनियर कप्तान पुलिस भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने 3 पुलिस वैनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। फाजिल्का में तीन सब-हैडक्वार्टरज फाजिल्का, जलालाबाद और अबोहर बनाए गए हैं। पिक एंड ड्रॉप के नाम पर यह तीनों वैन रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक तैनात रहेंगी। read more

No comments:
Post a Comment